हिन्दी विषय

    1. पर्यायवाची शब्द
    किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
    यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।

    1.अमृत- सुधा, सोम, पीयूष, अमिय।
    2.असुर- राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर।
    3.अग्नि- आग, अनल, पावक, वह्नि।
    4.अश्व- घोड़ा, हय, तुरंग, बाजी।
    5.आकाश- गगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर।
    6.आँख- नेत्र, दृग, नयन, लोचन।
    7.इच्छा- आकांक्षा, चाह, अभिलाषा, कामना।
    8.इंद्र- सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर।
    9.ईश्वर- प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।
    10.कमल- जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द।
    11.गरमी- ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।
    12.गृह- घर, निकेतन, भवन, आलय।
    13.गंगा- सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
    14.चंद्र- चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश।
    15.जल- वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय।
    16.नदी- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी।
    17.पवन- वायु, समीर, हवा, अनिल।
    18.पत्नी- भार्या, दारा, अर्धागिनी, वामा।
    19.पुत्र- बेटा, सुत, तनय, आत्मज।
    20.पुत्री-बेटी, सुता, तनया, आत्मजा।
    21.पृथ्वी- धरा, मही, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा।
    22.पर्वत- शैल, नग, भूधर, पहाड़।
    23.बिजली- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी।
    24.मेघ- बादल, जलधर, पयोद, पयोधर, घन।
    25.राजा- नृप, नृपति, भूपति, नरपति।
    26.रजनी- रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
    27.सर्प- सांप, अहि, भुजंग, विषधर।
    28.सागर- समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि।
    29.सिंह- शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज।
    30.सूर्य- रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर।
    31.स्त्री- ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला।
    32.शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
    33.हाथी- कुंजर, गज, द्विप, करी, हस्ती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया इस वेबसाइट पर आपका अनुभव लिखें, जिससे इस ब्लॉग की कमियाँ दूर की जा सके।